मथुरा

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर मां के साथ सो रही एक साल की बच्ची का अपहरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित फुटपाथ पर मां के साथ सो रही एक साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कई लोगों से पूछताछ भी की मगर अभी तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है। हाथरस की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी बाबूलाल ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पूर्व पति से झगड़े के बाद वृंंदावन आई हुई थी। इसके बाद से वह रमणरेती चौकी के समीप बने फुटपाथ पर तिरपाल बिछाकर बच्चों के साथ रह रही थी। महिला बुधवार को शाम अपने तीन बच्चों को लेकर सोई हुई थीं। रात में उनकी जब आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी एक वर्षीय बच्ची गुंजन लापता है। उन्होंने बच्ची को आसपास तलाश किया मगर वह नहीं मिली। वह रोती बिलखती हुई पुलिस चौकी पर पहुंची मगर पुलिसकर्मियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। बृहस्पितवार सुबह फिर वह थाने आई। थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। सीसी कैमरे खंगाले गए। कई लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को लगा कि पति ने बच्ची को उठवा लिया होगा, वहां भी जांच कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को तलाश किया जा रहा है। आखिर कौन ले गया बच्ची, तरह तरह के कयास। मां गुड्डी देवी का कहना है कि उसकी समझ नहीं आ रहा है कि ठाकुर जी ने उस पर कैसा व्रजपात कर दिया है। उनकी बच्ची को कौन उठा ले गया, मन में तरह तरह की बातें आ रही हैं। उसे चैन नहीं मिल रहा है। वह दिन में दस बार पुलिस के पास चौकी पर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से एक जवाब मिल रहा है कि अभी तलाश कर रहे हैं। संदीप सिंह, सीओ सदर ने कहा, बच्ची की तलाश की जा रही है। कई टीमों का गठन किया गया। सीसी कैमरे खंगाले गए हैं। जल्द ही बच्ची को पता लगा लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button