ललितपुर

किसानों की जमीनों के सहमति पत्र पर जबरन हस्ताक्षर करा रहे दबंग

गांव के दबंगों व दलालों पर किसानों ने लगाये गंभीर आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

किसानों ने लामबंद होकर डीएम को भेजा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग
ललितपुर। तहसील तालबेहट क्षेत्र के ग्राम भैलोनीसूवा में अज्ञात निजी कम्पनी को सोलर प्लाण्ट लगवाने के नाम पर गांव के दबंग लोगों द्वारा किसानों से जबरन सहमति पत्र लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र भेजते हुये प्रकरण की जांच कर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। भैलोनीसूवा निवासी किसानों ने बताया कि उनकी जमीनों को मनमाने दामों पर गांव के दबंग लोगों द्वारा सहमति पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराये जा रहे हैं। आरोप है कि पारौन मौजा से सटी हुयी करीब 400 एकड़ जमीन पर दबंगों की नजर है, जिसमें किसी निजी कम्पनी जिसका नाम, पता किसानों को नहीं बताया जा रहा है के लिए दबंगों द्वारा जानमाल का भय दिखाकर जबरन ही सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराये जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के नाम पर दबंगों द्वारा किये जा रहे इस कार्य से कई ग्रामीण व किसान सहमत नहीं है, जो किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते हैं, उनसे जबरन हस्ताक्षर कराये जा रहे हैं। किसानों ने डीएम को अवगत कराया कि कृषि भूमि किसी भी कम्पनी को देने के लिए यहां के किसान तैयार नहीं हैं। यदि किसानों की जमीन सोलर प्लाण्ट या किसी निजी कम्पनी को जबरन गांव के दबंगों द्वारा दिलाने के लिए सहमति करायी जाती है तो यहां के किसान उग्र आंदोलन या आत्मघाती कदम उठाने को विवश होंगे। किसानों ने बताया कि गांव के दबंग व्यक्ति दलालों से मिलकर किसानों की बेशकीमती जमीनों को जबरन लेने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसानों ने जिलाधिकारी से उक्त सहमति पत्रों को निरस्त कराये जाने और सोलर प्लाण्ट या निजी कम्पनी को दबंगों द्वारा दिलायी जा रहीं जमीनों को वापस किसानों को कराये जाने की गुहार लगायी है। ज्ञापन देते समय वीरसिंह लोधी, रामचरन, साकूलाल वंशकार, सुरेश बाल्मीकि, बाबा वंशकार, गोकुल, बहादुर सिंह, समुद्राबाई, निर्भय, वीरदयाल कुशवाहा, प्रभन, गोपीलाल, देवेन्द्र, अद्रत लोधी, सुरेन्द्र लोधी, नन्दू कुशवाहा, महेन्द्र लोधी, पंचम सिंह, हद्दू कुशवाहा, नाथूराम कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button