मेरठ

दिल्ली बलास्ट के बाद मेरठ रेंज मे ‘‘ऑपरेशन ब्लैक कैट’’ शुरु

काली फिल्म लगे वाहनों पर सख्त कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

मेरठ। दिल्ली में लालकिले के पास हुए बम विस्फोट की घटना के बाद मेरठ रेंज की पुलिस भी पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। इसी सतर्कता के चलते काली फिल्म एवं शीशे लगाकर चलने वालों वाहनों के खिलाफ मेरठ रेंज में “ऑपरेशन ब्लैक कैट” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत कारों पर ब्लैक फिल्म/काले शीशे लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकता है, परंतु ब्लैक शीशे लगी कारों के सड़कों पर चलने की शिकायतें प्राप्त हुई है, जिससे अपराध की संभावनाएं बढ़ती हैं तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी के दृष्टिगत महिलाओं व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु “ऑपरेशन ब्लैक कैट” आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत ब्लैक शीशे वाले वाहनों की चेकिंग कर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। डीआईजी मेरठ रेंज द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को निर्देशित किया गया है कि अभियान को गंभीरता एवं कड़ाई से लागू कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी काली फिल्म या टिंटेड ग्लास लगे वाहन पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल सीज किया जाएगा तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button