सिंगरौली
17 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । दिनांक 10.11.2025 को फरियादी (परिर्वतित नाम) रोहित पिता मोहित निवासी विन्ध्यनगर थाना विन्ध्यनगर का थाना विन्ध्यनगर उपस्थित आकर अपनी नाबालिग लड़की (परिर्वतित नाम) मोहिनी उम्र 17 वर्ष के बिना बताये घर से कहीं चले जाने, पता तलाश पर कोई पता न चलने की रिपोर्ट दर्ज कराया, जिनकी रिपोर्ट पर थाना विन्ध्यनगर में अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी द्वारा तत्काल उक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु तत्काल एक टीम गठित कर अपहृता की पता तलाश प्रारंभ गई, जिसके फलस्वरूप अपहृता बालिका को 24 घंटे के भीतर दिनांक 11.11.2025 को सुरक्षित दस्तयाब कर बाद आवश्यक कार्यवाही परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, उनि. प्रियंका मिश्रा, म.प्र.आर. रुकमणी तिवारी, प्र.आर. मुनेन्द्र राणा, म.आर. रानू सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।



