ललितपुर

प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों को यातायात पुलिस ने दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देश के क्रम में, एएसपी कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान आरक्षियों को स्वयं यातायात नियमों  हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग, गलत दिशा में वाहन न चलाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाना, सड़क पर स्टंटबाजी न करना के साथ- साथ राहवीर योजना, हिट एंड रन के मामले में सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर भर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 442 वाहनों का चालान व 5 वाहनों को सीज किया गया व जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और सुरक्षित रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button