रांची में कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, साहेबगंज–पाकुड़ इकाई ने प्रदेश महासचिव से की मुलाकात
Congress's training program concluded in Ranchi, with the Sahibganj-Pakur unit meeting with the State General Secretary.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित लाल गुटूवा बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला अध्यक्षों, पर्यवेक्षक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा बीएलए मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहेबगंज जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, साकिल अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अब्दुल आलिम सहित विभिन्न पदाधिकारी ने भाग लिया। इस दौरान साहेबगंज–पाकुड़ कांग्रेस इकाई के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम से शिष्टाचार भेंट भी की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तरीय सुदृढ़ीकरण और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तनवीर आलम ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।



