अमेठी

विश्व मधुमेह दिवस पर हुई जागरूकता गोष्ठी

473 मरीजों की जांच ,43 को दवा, 5 हुए रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। शुक्रवार को विश्व मधुमेह दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह और एमसीडी के डॉ. संजय सरोज ने मधुमेह के कारण, रोकथाम और उपचार पर लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने मधुमेह से बचाव को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उचित खान-पान, नियमित व्यायाम और योग-प्राणायाम से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि ओपीडी में कुल 473 रोगी आए, जिनमें से 151 का मधुमेह परीक्षण किया गया।
इनमें से 43 रोगियों को दवाएं दी गईं।जबकि पांच गंभीर मामलों को आगे की जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक मधुमेह जांच शिविर भी आयोजित किया, जहां रक्त शर्करा स्तर की तुरंत जांच की गई। उपस्थित लोगों ने प्रश्न-उत्तर सत्र में भाग लेकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
सीएससी अधीक्षक ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। जिससे मधुमेह के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़े और रोगियों को समय पर उपचार मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिए गए। इस आयोजन के माध्यम से केंद्र ने जन जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button