अमेठी

परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया बाल दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी भादर। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बाल दिवस उत्साह से मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को उपहार और मिठाइयां बांटी। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन दर्शन के विषय में बच्चों को जानकारी दी गई।गीत, संगीत के कार्यक्रम भी हुए। प्रधानाध्यापक शिव सिंह ने स्टाफ के साथ पं नेहरू के चित्र के समक्ष दीप जलाए और पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पं नेहरू और उनके परिवार ने आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाने और स्वतंत्र भारत के निर्माण में महान योगदान किया है।संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने 14नवम्बर के महत्व और शैक्षिक की गतिविधियों के बारे में बच्चों को जानकारी दी।स अ संजीव कुमार ने कहा कि पं नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। उन्होंने अपना जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया। उनका पंचशील का सिद्धांत दुनिया में लोकप्रिय रहा है।1974में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार इसे अंगीकार किया। कार्यक्रम का संचालन लर्निंग बाई डूइंग लैब के इंचार्ज गणेश प्रसाद शर्मा ने किया। वरिष्ठ शिक्षक अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, शिवकरन गुप्ता, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह आदि ने पं नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button