अमेठी

धरना प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की मनाही के बाद राजकुमार पाण्डेय ने छोड़ा भाकियू अम्बावते का साथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। भाकियू अम्बावते की ओर से पिछले महीने गंगौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार , ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे और चकबंदी प्रक्रिया में धांधली को लेकर लम्बे समय तक धरना प्रदर्शन किया गया था।यह धरना प्रदर्शन वर्तमान ग्राम प्रधान के विरोध में था। सूत्रों का कहना है कि ग्राम प्रधान के पक्ष के लोगों ने भाकियू -अम्बावते के युवा अध्यक्ष धीरेन्द्र रावत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अम्बावते से मुलाकात की । इस मुलाकात के बाद राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने राजकुमार पाण्डेय को आगे कोई धरना प्रदर्शन न करने के निर्देश दिए। किसानों और गांव की जनता की समस्यायों के हल के पहले इस तरह का निर्देश जिला अध्यक्ष पांडेय को रास नहीं आया । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जांच टीम भेजने के लिए कहा था,टीम नहीं आई। भाकियू अम्बावते के नेतृत्व के ढुलमुल रवैए और समझौतावादी नीति से दुःखी श्री राज कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बडा फैसला ले लिया और आर पी पांडेय के संगठन में प्रदेश अध्यक्ष बन‌ गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button