गैलेगो फैशन वीक 2025
बागपत के मॉडल व एक्टर विकास मलानिया ने फैशन डिजाइनर रुद्र की स्पेशल कलेक्शन में किया दमदार रैम्प वॉक दर्शकों ने कहा—“स्टार परफॉर्मेंस, बागपत का नाम रोशन!”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर बागपत के युवा मॉडल व एक्टर विकास मलानिया ने गैलेगो फैशन वीक 2025 में ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शकों से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर कोई उनकी प्रतिभा का मुरीद हो गया। इस प्रतिष्ठित फैशन शो में विकास ने प्रख्यात फैशन डिजाइनर रुद्र की नई और प्रीमियम स्पेशल कलेक्शन के लिए रैम्प पर कदम रखा और अपने आत्मविश्वास, सधी हुई चाल और शालीन स्टाइल से तालियों की गड़गड़ाहट लूट ली।
इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन में विकास का कमाल, रुद्र की थीम को मिला परफेक्ट रूप
रुद्र की ‘इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन’ कलेक्शन इस साल फैशन वीक का आकर्षण केंद्र रही। पारंपरिक भारतीय तत्वों और आधुनिक वैश्विक फैशन का यह अनूठा मिश्रण तभी जीवंत हो पाया जब विकास मलानिया रैम्प पर उतरे।
उनकी ग्रेसफुल बॉडी लैंग्वेज, धारदार एटीट्यूड और चेहरे का कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन—सब कुछ रुद्र की थीम के अनुरूप इतना परफेक्ट बैठा कि शो के कई जज और फैशन क्रिटिक्स ने भी उन्हें “सबसे आकर्षक और प्रभावी मॉडल” बताया।
दर्शकों और फैशन जगत के विशेषज्ञों ने की जमकर तारीफ़
रैम्प वॉक के दौरान विकास की एंट्री ही इतनी दमदार रही कि कैमरों की फ्लैश लाइटें लगातार चमकती रहीं।
हॉल की फ्रंट रो में बैठे फैशन एडिटर्स और स्टाइलिस्ट्स ने एकमत होकर कहा कि—
“विकास मलानिया का यह रैम्प वॉक प्रोफेशनलिज़्म और परफेक्शन का शानदार उदाहरण है। उनकी प्रेज़ेन्स दर्शकों को बांध लेने वाली रही।”
कई अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों ने भी विकास के वॉक और उनकी फिटिंग मॉडलिंग स्टाइल की तारीफ करते हुए भविष्य में अपने शो में उन्हें आमंत्रित करने की इच्छा जताई।
गैलेगो फैशन वीक में चमका बागपत का सितारा
गैलेगो फैशन वीक में इस बार देश-विदेश के प्रसिद्ध डिजाइनर्स, मॉडल्स, ब्रांड्स और फैशन फोटोग्राफर्स शामिल हुए। ऐसे वैश्विक मंच पर विकास का उदय बागपत और पश्चिमी यूपी के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ।
उनकी परफॉर्मेंस न केवल प्रशंसनीय रही, बल्कि यह भी साबित किया कि छोटे शहरों व जिलों से आने वाले प्रतिभाशाली युवा विश्व के किसी भी मंच पर अपनी पहचान बनाने का दम रखते हैं।



