एसडीपीआई साहेबगंज इकाई की हुई बैठक, सांगठनिक ढांचा को मजबूती प्रदान करने पर जोर
SDPI Sahibganj unit held a meeting, emphasis on strengthening the organizational structure

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। 16 नवंबर 2025 को एसडीपीआई साहेबगंज जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष जनाब अब्दुस समद साहब की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय श्रीकुंड में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव संगठन जनाब शमीम अख्तर साहब तथा प्रदेश सचिव सह् जिला प्रभारी जनाब अमीर हमजा साहब उपस्थित रहे। बैठक का स्वागत जिला महासचिव (एडमिन) जनाब सऊद फैजी साहब ने किया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं जनसंपर्क को प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें जिला के हर पंचायत में पार्टी ब्रांच तैयार करना । कार्यकर्ताओं को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाना। जिला अध्यक्ष जनाब अब्दुस समद साहब अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा संघर्ष सिर्फ राजनीति का संघर्ष नहीं, बल्कि इंसाफ और हक की लड़ाई है। एसडीपीआई का हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है। जब तक हमारे दिल में ईमानदारी, मेहनत और एकजुटता की लौ जलती रहेगी, तब तक हमें कोई रोक नहीं सकता। मैं आप सभी भाइयों से कहता हूँ—हमारा हर कदम जनता की भलाई के लिए होना चाहिए। कठिनाइयां आयेंगी, लोग रोकेंगे, आलोचना होगी, लेकिन हम टूटने या थकने वालों में से नहीं हैं। साहेबगंज में एसडीपीआई को नई ऊँचाई पर ले जाने का संकल्प हम सब मिलकर पूरा करेंगे। प्रदेश महासचिव जनाब शमीम अख्तर साहब अपने बयान में कहा कि एसडीपीआई की शक्ति जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हर पंचायत में मजबूत उपस्थिति और अनुशासित संगठन ही पार्टी की पहचान है। सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाएं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जनाब अफजल साहब, जिला महासचिव संगठन जनाब मो. इस्माइल साहब, जिला सचिव जनाब वजीर साहब, उमर फारूक, नुरजेमान आलम, अब्दुल सत्तार, रबिउल इस्लाम, शहाबुद्दीन, अब्दुल सलाम एवं अब्दुल वदूद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन जिला उपाध्यक्ष जनाब अफजल साहब ने किया।



