नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अमेठी संजय चौहान के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में रविवार को सभी परिषदीय विद्यालय खुले रहे। और स्टाफ द्वारा एस आई आर फार्म एकत्र कर उनकी आनलाइन फीडिंग का कार्य दिनभर किया गया।
रविवार को अमेठी तहसील के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षको द्वारा सुबह से उपस्थित होकर बीएलओ द्वारा एकत्रित किए गए फॉर्मों को अध्यापकों द्वारा सर्वर पर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य दिनभर किया गया। वही शिक्षकों द्वारा टोली बनाकर गांवों में एस आई आर फार्म एकत्र किया गया। न्याय पंचायत ताला के प्राथमिक विद्यालय ताला प्रथम के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि सुबह से ही बीएलओ का सहयोग कर रहे है। इनके द्वारा लाए गए एस आई आर फार्म भरने और ऑनलाइन फीडिंग का कार्य शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है।

