मथुरा

बेखौफ हुए अतिक्रमणकारी, कार्रवाई के बाद भी नहीं चेते

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। स्टेट बैंक चौराहे से भरतपुर गेट तक सौंख अड्डा रोड पर सड़कें अतिक्रमण से संकरी हो गई हैं। कहीं फुटपाथों पर गरम कपड़ों की दुकानें सजी हैं तो कहीं वाहन मरम्मत करने वालों का सामान सड़क पर फैला हुआ है। लोग भी अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर देते हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई नगर निगम की कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमणकारी चेते नहीं हैं। अधिकारियों के लाख दावों के बावजूद शहर में अतिक्रमण का जाल बढ़ता ही जा रहा है। दुकानदारों ने सड़क किनारे बने नालों पर भी अतिक्रमण कर लिया है। इतना ही नहीं, सड़क के कुछ हिस्से को भी दुकानदार वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। सौंख अड्डा रोड पर दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। शायद ही कोई सड़क होगी, जहां अवैध रूप से वाहन खड़े न होते हों। बड़े-बड़े संस्थानों ने भी वाहनों को खड़े करने की कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान और माॅल के बाहर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मार्ग तंग हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button