सिंगरौली

कलेक्टर ने निर्माणाधीन माईनिंग कालेज का किया निरीक्षण

मार्च 2026 तक माईनिंग कालेज का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेः-गौरव बैनल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली ।  कलेक्टर  गौरव बैनल के द्वारा आज तियरा में निर्माणाधीन माईनिंग कालेज का निरीक्षण किया। एवं चल रहे निर्माण कार्यो का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन एकेडमी बिल्डिंग, प्रशासनिक भवन, छात्रावास सहित पुस्तकालय का अवलोकन कर भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुयें संबंधित संविदाकार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लायें ताकि गुणवत्ता के साथ कालेज का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण किया जा सके। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य के प्रगति की जॉच करे तथा कार्य मे जितनी देरी हुई उसकी गणना कर संबंधित संविदाकार पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्यवाही करे।
कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को भी निर्देश दिए कि कार्य की लगातार मानीटरिंग करे तथा यह सुनिश्चित करे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण हो सके। निर्माण कार्य की माईक्रो प्लांनिंग के साथ साथ उनके नियमित रूप से गुणवत्ता के संबंध में जॉच की जायें। यदि कार्य के प्रगति में किसी भी प्रकार अनिमितता मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान पालीटेक्निक कालेज के प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, कार्यपालन यंत्री प्रदीप चढ़ार, सहायक यंत्री तेजस्वनी शुक्ला उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button