झुंझुनू
नाशिक महाराष्ट्र के समाजसेवी राजकुमार जेफ का राजस्थान में सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं उदयपुरवाटी। नासिक महाराष्ट्र के समाजसेवी राजकुमार जैफ का उदयपुरवाटी विधायक भगवान राम सैनी, एडवोकेट केके सैनी ने साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। समाजसेवी राजकुमार जेफ ने स्वागत भाषण में अरावली पर्वत के तथा पर्यावरण सुरक्षा के बारे में बताया और सभी को नासिक महाराष्ट्र में आने वाले महाकुंभ का निमंत्रण दिया। भैंरूघाट उदयपुरवाटी, अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति का सम्मान समारोह उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी के मुख्य आतिथ्य में व अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सेल के महासचिव एड. केके सैनी उदयपुरवाटी ने की । विशिष्ट अतिथि सुशील पारीक, प्रदेशाध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण विभाग राजस्थान कांग्रेस,व शकुंतला यादव जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस झुंझुनूं रही।सर्वप्रथम सभी मेहमानों का स्वागत कर समिति अध्यक्ष मोहन लाल ने स्वागत भाषण देते हुए अरावली समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि सुशील पारीक प्रदेशाध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण विभाग ने बताया कि अरावली क्षेत्र में पेड़ पौधे बढ़ाकर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इसे एक मुहिम बनाया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष शंकुतला यादव ने बताया कि वर्तमान माहौल में बढ़ते प्रदुषण के ख़तरों से बचने हेतु अरावली जैसे क्षेत्रों को सभी को मिलकर स्वच्छ रखा जाना चाहिए।कार्यक्रम के अध्यक्ष एड. केके सैनी ने कहा कि अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य अरावली की तलहटी में बसे लोगों को संरक्षण प्रदान करना व इस क्षेत्र के लोगों को भी आधारभूत सुविधाओं से जोड़ना है। साथ ही अवैध खनन को रोकना व पेड़ पौधे की संख्या निरंतर बढाना रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी ने अरावली क्षेत्र को बढ़ाकर जल संरक्षण कर उदयपुरवाटी क्षेत्र के लोगों की जल समस्या का समाधान करना है। अरावली पर्वतमाला श्रृंखलाओं की सुरक्षा हेतु हर तरह की सुरक्षा हेतु हमेशा तैयार रहूंगा। इस कार्यक्रम में राकेश जमालपुरिया प्रदेश उपाध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण विभाग, अध्यक्ष,किशन सिंह मीरा कामगार किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष झुंझुनूं, नवीन सैनी विधि विभाग जिलाध्यक्ष झुंझुनूं, रमेश सैनी बागोरा सरपंच प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच बुद्ध राम, राकेश सैनी ब्लाक अध्यक्ष विधि विभाग उदयपुरवाटी,हंसा वर्मा उदयपुरवाटी महिला ब्लाक अध्यक्ष, नथू राम कामरेड अध्यक्ष उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति,, डा मुकेश बागड़ी, एडवोकेट मोती लाल,,सीता राम रिटायर्ड अध्यापक,सुनील शेरावत, भूरा राम,बद्री प्रसाद,बाबू लाल मीणा पूर्व सरपंच, रामनिवास किशोरपुरा जल समिति अध्यक्ष, वकील विनोद गुढा ,मदन यादव,सीता राम मावता, प्रियंका आदि सैकड़ों गणमान्य अरावली प्रेमियों ने भाग लिया। समिति के संरक्षण कैलाश शर्मा ने अरावली संस्थान का भावी रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी का धन्यवाद व आभार जताया। पी सी कटारिया ने समस्त कार्यक्रम का शानदार एंकरिंग की।



