बालाघाट

रितु भंडारकर की हत्या के विरोध में कलार समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामला चलाने व आरोपी को कड़ी सजा दिये जाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : बैहर आमगांव में गत दिनों एक युवक द्वारा दिन दहाड़े कलार समाज की एक बेटी रितु भंडारकर की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में २८ नवम्बर को जिला सर्ववर्गीय कलार समाज द्वारा शहर के आम्बेडकर चौक समीप स्थित तुरकर भवन में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि इस प्रकरण को फास्टट्रेक कोर्ट में चलाया जाए व आरोपी को कड़ी सजा दी जाए। मृतिका के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व तत्काल शासन-प्रशासन से मिलने वाली मुआवजा राशि दिया जाए।

             इस दौरान जिला सर्ववर्गीय कलार समाज के अध्यक्ष राधेलाल दवने, संजीव धुवारे, शिवाजी बाविसताले, राजेन्द्र साकरे, तरूण सेवईवार, चन्द्रकांत पिपलेवार, केवल सोनेकर, राकेश दौने, धनजंय सोनवाने, सोहन दौने, नीलू पिपलेवार, आशुतोष डहरवाल, आशीष सोनगढ़े, महेश गुप्ता, सुनील शिवहरे, आर.के सोनवाने, सतीश सोनवाने, धनजयं देशमुख, कलार समाज महिला संगठन जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनेकर, पूर्व पार्षद श्रीमती अलका रामटेककर, स्वाति मुरकुटे, गीता दहीकर, रितु आसटकर, वंदना सोनवाने, ललीता भण्डारकर, संगीता भण्डारकर, ज्योति सोनवाने, भुवनेश्वरी आसटकर सहित संगठन के पदाधिकारी सहित पीडि़त परिवार व स्वजातीयजन भी शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button