पाकुड़

बीजीआर माइनिंग ने CSR के तहत चलाया दो दिवसीय कम्बल वितरण अभियान, 850 जरूरतमंदों को मिली राहत

BGR Mining organized a two-day blanket distribution drive under CSR, providing relief to 850 needy people.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमड़ापाड़ा, पाकुड़। बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत 27 और 28 नवंबर को दो दिवसीय कम्बल वितरण अभियान चलाकर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। इस दौरान कुल 850 गर्म कम्बल परियोजना प्रभावित गांवों – बिशनपुर, चिलगो, डांगापाड़ा, सिंगदेहड़ी, चिरुदीह, सकलमा, धामनीचुआ, लिट्टीपाड़ा और पचवारा–अमरतोला़ में वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किये गये। कड़ाके की सर्दी के बीच कम्पानी द्वारा किए गए इस वितरण से ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों और अकेली महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। गर्म कम्बल जहां सर्द रातों में सहारा देंगे, वहीं उन्हें ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाएंगे। अभियान के दौरान बीजीआर माइनिंग के अधिकारियों ने स्वयं गांव-गांव जाकर लाभार्थियों को कम्बल सौंपे। ग्रामीणों ने बताया कि इन पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में ठंड का प्रकोप अधिक रहता है, जिससे बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कंपनी की यह पहल उनके लिए अत्यंत सहायक साबित हो रही है। करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग लाभार्थी ने भावुक होते हुए कहा, “हम जैसे बुजुर्गों को ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कंपनी हर साल हमारी जरूरत समझकर मदद करती है, इससे हमें बहुत सहारा मिलता है।” बीजीआर माइनिंग वर्षों से स्थानीय समुदायों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और राहत सामग्री वितरण जैसी CSR गतिविधियों को निरंतर संचालित कर रही है। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका लक्ष्य परियोजना प्रभावित परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करना है। कम्पनी की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया है कि उद्योग केवल अर्थव्यवस्था को गति नहीं देते, बल्कि मानवता को भी गर्माहट प्रदान कर सकते हैं। दो दिवसीय इस अभियान से नौ गांवों के सैकड़ों परिवारों को ठंड के मौसम में बड़ी राहत मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button