पाकुड़
हिरणपुर लूट कांड का अप्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल
The primary accused in the Hiranpur robbery case was arrested and sent to jail.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हिरणपुर , पाकुड़। पुलिस ने लूट की घटना में शामिल एक महत्वपूर्ण आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हिरणपुर थाना कांड संख्या 84/25 (लूट कांड) के अप्राथमिक अभियुक्त दीपक कुमार शाह, पिता स्वर्गीय हरिप्रसाद साह, ग्राम बरमसिया, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।



