बोकारो

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ होगा आंदोलन – माकपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक की पार्टी के जिला कमेटी सदस्य विनय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास, जिला कमेटी के सदस्य श्याम सुंदर महतो एवं गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार खास तौर पर उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा भारत सरकार द्वारा सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना है, जिसे राज्य सरकार के द्वारा धरातल पर उतर जा रहा है। उन लोगों ने कहा वर्तमान की केंद्र सरकार पूरी बिजली व्यवस्था को केंद्रीकृत कर निजी पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने के लिए स्मार्ट मीटर योजना को लाई है। नेताओं ने कहा स्मार्ट मीटर लगाए जाने से फिर से पुराने दिनों की तरह गरीबों के घर में अंधेरा छाएगा, बहुत से ऐसे गरीब परिवार हैं जो स्मार्ट मीटर के अपेक्षाकृत बिजली का बिल भुगतान नहीं कर पाएंगे नतीजतन गांव फिर से अंधेरे में डूबेगा। नेताओं ने जनता से भी अपील किया है आप स्मार्ट मीटर का विरोध करें। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरे। उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर लाकर केंद्र सरकार बिजली को आम जनता की पहुंच से दूर करना चाह रही है और पूंजी पत्तियों को लाभ पहुंचाना चाह रही है।
उन्होंने कहा आगामी 09 दिसंबर को स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना पर रोक लगाने की मांग को लेकर संबंधित विभाग में हमारी पार्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य नहीं रुक तो हमारी पार्टी सड़क पर भी उतरेगी।
बैठक में माकपा नेता लखन महतो, भोला स्वर्णकार, अजय कुमार, हरण सिंह आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button