उप पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिंदवाड़ा l उप पुलिस महानिरीक्षक जोन छिन्दवाड़ा राकेश सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम छिन्दवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों की उपस्थिति में जिले में घटित गंभीर चिन्हित अपराधों की विस्तृत चर्चा कर उनके निराकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घटित अपराधो की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित अपराधो / चालानो का शीघ्र निराकरण करने एवं लंबित सी,एम, हेल्पलाईन की शिकायतें तथा अन्य शिकायतों का समयावधि में निराकरण व थानो में संचालित सी,सी,टी,एन,एस, प्रोजेक्ट के अंतर्गत ऑनलाईन कार्य प्रणाली जैसे इत्यादि विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई । प्रकरणो की विवेचना में आने वाली समस्याओं के निवारण के मुद्दो पर विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए समस्त अधिकारियों को लंबित प्रकरणो का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया ।आयोजित बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई भारती जाट,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाड़ा कल्याणी वरकड़े, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव सुनील वरकड़े, यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे, थाना प्रभारी यातायात राकेश तिवारी, आशीष तिवारी, सूबेदार लोहित शेन्डे, कंट्रोल रूम प्रभारी, डी,एस,शेंडे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुयें ।




