बरेली
अपर जिलाधिकारी नगर ने ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की तैयारियों के सम्बन्ध में करी समीक्षा
सम्बंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आज ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ने नगर निगम को निर्देशित किया कि उर्स के दौरान आने वाले लोगों की सुविधा हेतु एक विशेष कैंप स्थापित किया जाए, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्मिकों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किला थाना तथा कोतवाली क्षेत्र स्थित मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए ताकि भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उन्होंने कहा कि दरगाह में आने वाले सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए और इस प्रक्रिया में कोई ढिलाई न बरती जाए साथ ही उन्होंने कहा कि उर्स के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए।
बैठक में उन्होंने सम्बंधित विभागों को व्यवस्थित व संवेदनशील ढंग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



