ललितपुर

सहकारी समिति में आयोजित हुई ग्राम स्तरीय किसान पाठशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कृषि विभाग के तत्वावधान में ललितपुर सहकारी समिति परिसर में ग्राम स्तरीय किसान पाठशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से अवगत कराकर रबी फसलों की उत्पादन क्षमता में बृद्धि करना रहा। किसान पाठशाला में कृषि विभाग से अंकिता नायक ने किसानों को रबी फसलों के फसलवार प्रबंधन, संतुलित पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा उन्नत कृषि संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं फसल बीमा योजना के संबंध में विवेक मिश्रा द्वारा किसानों को आवश्यक जानकारी दी गई। इसमें आरबीआई, नाबार्ड, पीएनबी व आरोह फाउंडेशन से एफ.सी. सोहिब खान द्वारा किसानों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त पीएनबी आरसेटी से रूपेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किसानों को स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। आयोजन में सहकारी समिति सचिव संदीप चौहान एवं रवि नामदेव की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को उपयोगी एवं लाभकारी बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button