दुनिया से अलग हुए महात्मा रामसुखदास, निधन पर नेताओं ने शोक व्यक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कबीर पंथ के प्रखर अनुयायी और बसपा के सेक्टर अध्यक्ष रामू के पिता रामसुखदास के निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राम सुख दास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया।
बसपा के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा के पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, भैय्या राम यादव, कमलेश कुमार,शिव बालक ,किशन सिंह गौतम, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चन्द्र सरस, उपाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट महामंत्री रामचंद्र, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन दत्त, मंत्री ललित कुमार,विधिक सलाहकार प्रमोद कुमार एडवोकेट, बामसेफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश अकेला, श्याम लाल, श्याम कुमार, नरेन्द्र कुमार,राम प्रसाद, सुनील कुमार, डॉ नन्हे लाल, वैरागी राम भारती राम प्रताप , रमेश कुमार कोरी ,किसुन पाल आदि ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

