खैरथल

महिला पुलिसकर्मी ने फिता काट किया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन

एनपीटी खैरथल ब्यूरो

खैरथलतिजारा, 30 मार्च। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने और उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को खैरथल में पहले महिला थाने का उद्घाटन किया। यह थाना पेहल रोड पर स्थित सैनी धर्मशाला में स्थापित किया गया है। महिला शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय वन मंत्री ने महिला पुलिसकर्मी छोटी मीना के हाथों से फीता कटवाकर महिला थाने का उद्घाटन करवाया। महिला थाने की स्वीकृति पूरवर्ती गेहलोत सरकार ने दी थी विधायक खैरिया के प्रयास से भवानी मण्डी मे खुलने जा रहे महिला थाने को खैरथल में खोला गया जिसका उद्घाटन आज किया गया इस मौके पर

जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, सभापति नगर परिषद खैरथल हरीश रोघा, तिजारा प्रधान जेपी यादव, एलिम्को प्रतिनिधि, उपसभापति वरुण डाटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, इंद्र यादव, बन्ना राम मीणा, अंजली यादव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, पार्षद रामचंद्र कामरेड, अशोक डाटा टिल्लू शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button