मथुरा
व्रन्दावन के काशीराम कोलोनी में ब्याज न देने पर चली गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन के काशीराम आवासीय काॅलोनी में ब्याज की रकम न देने पर दो युवक ने फायरिंग कर दी और तमंचा लहराते हुए फिल्मी अंदाज में चले गए। इससे पहले घर में घुसकर युवक की मां के साथ पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। काशीराम आवासीय काॅलोनी निवासी कान्हा की तलाश करते हुए मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। घर में मिली उनकी मां मीना ने बताया कि वह घर पर नहीं है, बाहर गया है। आरेापी युवकों ने मां को पीट दिया। बेेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए नीचे पहुंचे। महिला का शोर सुन आसपास के लोग नीचे जमा हो गए। युवकों ने अपने को घिरता देख फायरिंग कर दी और तमंचा लहराते हुए चले गए। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरेापी युवक से कान्हा ने ब्याज पर रकम ली थी। सीओ सदर संदीप सिंह ने घटना की जानकारी की जा रही है।



