मथुरा

नगर-निगम ने  59 स्थानों पर अलाव जलवाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। नगर निगम ने ठोस कदम उठाते हुए शहर में कई स्थानों पर रेन बसेरों काे तैयार कराया है। शहर में नए बस अड्डा, मथुरा जंक्शन गेट नंबर 3 (धौली प्याऊ की ओर) और जिला चिकित्सालय में तैयार कराए रेन बसेरों का जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निरीक्षण किया। रेन बसेरों में कराई गई पानी, हीटर, रजाई, गद्दे और तकिए आदि का पूरा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर अधिकारियों को भी समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेन बसेरों में वाईफाई, चार्जिंग प्वाइंट और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में 37 स्थानों पर गैस हीटर लगाए गए है। जनपद में कुल 59 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और 27 रेन बसेरों की व्यवस्था की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button