मथुरा

बुध बाजार में दुकान लगाने वालों ने कोतवाली पहुंच स्थान देने की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में बुध बाजार के दुकानदार कोतवाली पहुंचे और अपराध निरीक्षक से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बुध बाजार में अस्थाई रेहड़ी पटरी लगाने वालों को स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। अधिकारी ने दुकानदारों को आश्वस्त किया है कि वह उनकी बात को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगे। नगर निगम ने गौरा नगर से बुध बाजार हटाकर दूसरी जमीन पर शिफ्ट कर दिया है। दुकानदार लक्ष्मी एवं सुभाष ने पुलिस अधिकारी को बताया कि बुध बाजार को पानी गांव तिराहा पर शिफ्ट करने के बाद रेहड़ी पटरी लगाने वाले दुकानदारों का समावेश नहीं हो पा रहा है। अस्थाई दुकानों के लिए स्थान उपलब्ध न कराने पर पथ विक्रेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। इससे पहले दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों से भी बुध बाजार के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button