
विद्यार्थियों ने दिखाया जोश, उत्साह और खेल भावना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। खेल महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. त्यागी द्वारा रिबन काटकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी छात्र जीवन का अभिन्न अंग है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”
खेल महोत्सव के प्रथम दिन विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएँ
100 मीटर दौड़ में कक्षा 6 से प्रकृति, 7 से सैजल, 8 से किंजल, 9 से परिधि, 10 से अस्मिका तथा कक्षा 11 से वंशिका तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में कक्षा 4 से शगुन, 5 से वंशिका, 6 से अर्चना, 7 से सैजल, 8 से किंजल, 9 से परिधि एवं कक्षा 11 से वंशिका तोमर विजेता रहीं।
400 मीटर दौड़ में कक्षा 6 की आराध्या दांगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कक्षा 5 से कनक, 6 से लवि, 7 से सैजल, 8 से परिधि तथा कक्षा 9 से परिधि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
बालक वर्ग की प्रतियोगिताएँ
100 मीटर दौड़ में कक्षा 3 से सानिध्य, 4 से शिवा, 5 से आरव तोमर, 6 से देव, 7 से आरव, 8 से वंश तोमर, 9 से हर्ष मान, 10 से पारस तोमर तथा कक्षा 11 से आयुष मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में कक्षा 3 से सानिध्य, 4 से शिवा, 5 से आरव तोमर, 6 से देव, 7 से आरव, 8 से वंश तोमर, 9 से हर्ष मान, 10 से पारस तथा कक्षा 11 से आयुष मलिक ने जीत दर्ज की।
400 मीटर दौड़ में कक्षा 10 के आयुष तथा कक्षा 11 के आयुष मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद बालक वर्ग में कक्षा 3 से शिवांग, 4 से शिवा, 5 से अनन्तया, 6 से सोहम पालीवाल, 7 से आरव, 8 से वंश तोमर, 9 से हर्ष मान, 10 से हिमांशु तथा कक्षा 11 से आयुष मलिक विजेता रहे।
शॉटपुट प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कक्षा 8 से वंश तोमर, 9 से हर्ष मान, 10 से हिमांशु, 11 से अक्षित तथा कक्षा 12 से कार्तिके तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खेल महोत्सव का सफल एवं अनुशासित संचालन विद्यालय के पीटीआई दीपक लशकरी द्वारा किया गया, जिनकी मेहनत और समर्पण से प्रतियोगिताएँ सुचारु रूप से संपन्न हुईं। इस अवसर पर अमिट, प्रदीप त्यागी, हरेंद्र सिंह, रितु, अंकित, राखी शर्मा, ऊमा तोमर, बीना पालीवाल, ममता रुहेला, रिया त्यागी, वर्षा, प्रीति शर्मा, सैजल त्यागी, अर्चना तोमर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।



