बेतुल

बैतूल उमरिया में किसान परिवार से मारपीट

मक्का फसल में आगजनी का आरोप, एसपी से शिकायत 

थाना आमला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। थाना आमला अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में किसान रघुनाथ सिंह कुशवाहा के साथ मारपीट और उनकी मक्का फसल में आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में थाना आमला पुलिस ने बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित रघुनाथ सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत आवेदन दिया है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि अनावेदक राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह पिता घलसिंह तथा देवेंद्र पिता दिनेश ने उनके साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और हाथ मुक्कों से मारपीट की।पीड़ित ने आरोपितो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
पीड़ित रघुनाथ सिंह कुशवाहा के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को जब वह खेत की ओर जा रहे थे, तब रास्ते को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दिन में करीब 11 बजे सभी आरोपित उनके घर पहुंचे और नहर के पास से जाने को लेकर विवाद करते हुए मारपीट करने लगे। राजेंद्र सिंह ने लकड़ी से हमला किया जिससे रघुनाथ सिंह की पीठ पर चोट आई, जबकि विजय सिंह ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर उनका गला दबाया। बीच-बचाव करने आई पत्नी कान्ता बाई को दिनेश सिंह और नरेंद्र सिंह ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनकी कमर में चोट आई।
रात करीब 11 बजे पीड़ित के मक्के के खेत में आग लगने की घटना हुई, जिसको लेकर रघुनाथ सिंह ने आशंका जताई है कि आग अनावेदकों द्वारा लगाई गई। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button