बरेली

अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मीरगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया                                               

  इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र/वात्सल्य केंद्र का किया उद्घाटन   

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
 बरेली : सुश्री अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा थाना मीरगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण  किया गया । निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त व्यवस्थाओ , अभिलेखो ,कार्यप्रणाली एंव पुलिसिग की गुणवत्ता का गहनता से अवलोकन किया गया
इस दौरान सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम से सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम, संवेदनशील स्थलों की पहचान एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता से संबंधित कार्यों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम  साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को साइबर अपराधों में लीन प्रतिशत बढ़ाने, वित्तीय रिकवरी में वृद्धि करने, पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने एवं साइबर जागरूकता अभियान को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त  ग्राम प्रहरियों को शीत ऋतु से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर एवं आसपास प्रकाश व्यवस्था में सुधार कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
थाना निरीक्षण के दौरान परिवार परामर्श केंद्र/वात्सल्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने, पीड़िताओं से सम्मानजनक व्यवहार करने, त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गठित टीमों को और अधिक सक्रिय व प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एंटी रोमियो टीम की नियमित गश्त एवं जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button