अमेठी

निःशुल्क नेत्र शिविर बना उम्मीद की रोशनी

182 लोगों की जाँच, 14 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन हेतु रेफर

अब भाषणों से नहीं, इलाज और समाधान से आगे बढ़ेगी अमेठी-रानी शाम्भवी सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। न्याय पंचायत भेटुवा की ग्रामसभा सेमरा में सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर एवं विभागीय शिविर ने जनसेवा की एक नई मिसाल कायम की है। सुबह से ही शिविर स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में इस जनकल्याणकारी प्रयास की व्यापक सराहना देखने को मिली।
इस शिविर की आयोजक एवं मुख्य अतिथि रानी शाम्भवी सिंह रहीं। उन्होंने घंटों शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर न केवल व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की, बल्कि मरीजों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनका यह जनसंवाद यह दर्शाता है कि वे केवल मंचों तक सीमित रहने वाली नेता नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर कार्य करने वाली जननेत्री हैं।
शिविर के दौरान कुल 182 लोगों की नेत्र जाँच की गई। साथ ही शुगर जाँच एवं प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत 14 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु अमेठी आई हॉस्पिटल रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त 7 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाए गए।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविर उन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। जिनके लिए इलाज अब तक केवल एक सपना था। इस आयोजन ने लोगों को नई रोशनी के साथ-साथ भरोसा और राहत भी प्रदान की।
अमेठी मेरे लिए राजनीति नहीं, जिम्मेदारी है” — रानी शाम्भवी सिंह
अमेठी मेरे लिए राजनीति का क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरी जिम्मेदारी है। यहां का हर गरीब, हर किसान, हर महिला और हर बुजुर्ग मेरी प्राथमिकता है। जब तक अंतिम व्यक्ति को सम्मान और स्वास्थ्य नहीं मिलेगा, मेरा संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा—
अब अमेठी को भाषण नहीं, इलाज चाहिए; वादे नहीं, समाधान चाहिए; और दिखावा नहीं, ज़मीनी काम चाहिए।
सरकारी योजनाओं का लाभ ज़मीन पर उतरता दिखा
रानी शाम्भवी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाएँ अब वास्तव में गरीबों तक पहुँच रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंदों को नि:शुल्क और सम्मानजनक इलाज मिलना सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है।
जनता ने जताया भरोसा
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने एक स्वर में कहा कि रानी शाम्भवी सिंह ऐसी नेता हैं जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय जनता के साथ खड़ी रहती हैं।
समापन अवसर पर रानी शाम्भवी सिंह ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को डाबर कंपनी द्वारा प्रदत्त च्यवनप्राश, एप्पल जूस एवं टूथपेस्ट का निःशुल्क वितरण भी कराया गया।
यह जनसेवा शिविर यह स्पष्ट संदेश दे गया कि अमेठी की राजनीति में रानी शाम्भवी सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और संकल्प की सशक्त पहचान बन चुकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button