बागपत

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने सराहा अमन का योगदान

माय भारत मुख्यालय नई दिल्ली में हुआ सम्मान

 संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवा वर्ष 2026 की शुरुआत से पहले बागपत के अमन को मिली राष्ट्रीय मान्यता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत : देश में स्वयंसेवा क्षेत्र के विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान आई वॉलंटियर यूथ चैंपियन पुरस्कार से विभूषित हुए माय भारत स्वयंसेवक अमन कुमार को राष्ट्रीय महत्व का यह पुरस्कार अर्जित करने पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली स्थित माय भारत मुख्यालय में आमंत्रित कर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
माय भारत (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्तशासी निकाय है। इसका उद्देश्य विकसित भारत लक्ष्य 2047 में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है जिसके लिए वॉलंटियर फॉर भारत एवं अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
माय भारत स्वयंसेवक के रूप में अमन ने उड़ान यूथ क्लब के गठन किया जिसके तहत प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 संचालित कर 84 लाख से अधिक युवाओं तक शैक्षिक एवं करियर अवसरों की जानकारी पहुंचाई। वहीं प्रशासन संग मिलकर नवाचार विकसित किए और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों से भी जुड़े। अमन कुमार की विशेषज्ञता के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश में माय भारत यूथ मेंटोर भी बनाया गया है।
इस दौरान मंत्रालय से उप सचिव सुब्रत हाजरा, माय भारत मुख्यालय के संयुक्त निदेशक प्रकाश वैद्य, उप-निदेशक अरुण कुमार तिवारी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान अमन ने माय भारत स्वयंसेवक के रूप में किए गए कार्यों का विवरण साझा किया जिसकी सभी ने सराहना की। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष युवाओं को शासन प्रशासन के इंपैक्ट डिलीवरी सिस्टम में सहभागी बनाने हेतु सुझाव दिए।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने भी वर्ष 2026 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ वॉलंटियर्स फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के रूप में मनाने की घोषणा की है जिसके अंतर्गत दुनियाभर में स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्य होंगे। ऐसे में बागपत के अमन कुमार का यह सम्मान स्वयंसेवा के बढ़ते वैश्विक महत्व को भी रेखांकित करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button