खैरथल
स्वामी लीलाशाह सेवा मण्डल का 33 वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आरम्भ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: स्वामी लीलाशाह सेवा मण्डल का 33वां वार्षिकोत्सव दो दिवसीय समारोह का आयोजन शनिवार को स्वामी लीलाशाह कुटिया बल्लभग्राम में आयोजित किया गया।
लीलाशाह धर्माथ ट्रस्ट के अध्यक्ष मुखी वासदेव दासवानी ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में ही पूरी कर ली गई थी। दासवानी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 27 दिसम्बर को स्वामी लीलाशाह कुटिया बल्लभग्राम में सुबह सवा आठ बजे आरती, सवा एक बजे स्वामी जी की कुटिया से शोभायात्रा निकाली गई जो खैरथल कस्बे में प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई वापस स्वामी लीलाशाह जी की कुटिया पर पहुंची। यात्रा का शहर में 21 जगह व्यापारिक संगठनों ने तोरण द्वार लगाकर स्वागत किया। संगठनों ने जगह जगह स्टाल लगाकर खाने की सामग्री बांटी। शाम सवा छह बजे आरती में भारी उपस्थिति देखी गई तथा शाम सवा सात बजे भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बेबी कशीस राजकोट की पार्टी द्वारा सुंदर भजनो की प्रस्तुति दी गई!पूज्य बहराना साहिब का आयोजन किया गया। वहीं कल रविवार को सुबह सवा आठ बजे आरती, सवा नौ बजे हवन, सवा दस बजे कुटिया पर गौ माता की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा!नवनिर्मित दरबार में महाआरती, सवा ग्यारह बजे नव निर्माण भवन का भूमि पूजन किया जायेगा!सवा बारह बजे कल्याण म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, सवा एक बजे आम भंडारा, शाम सवा छ बजे महाआरती, सवा आठ बजे रात्रि संगीत संध्या के कार्यक्रम होंगे। दासवानी ने बताया कि समारोह में आदिपुर, पालनपुर, डिसा, अहमदाबाद, मुंबई, आगरा, जयपुर, नदबई, नैनीताल सहित अन्य स्थानों से स्वामीजी के अनुयायी आए है, जिनको ठहराने व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। स्वामी लीलाशाह सेवा समिति,लीलाशाह सेवा मंडल, पूज्य सिंधी पंचायत समेत धर्माथ ट्रस्ट के पदाधिकारी सेवा कार्य में जूटे हुए है।
उधर, दूसरी और शोभायात्रा के दौरान जब झांकी मुख्य बाजार से गुजर रही थी तब स्वागत में चलाये जा रही आतिशबाजी से एक दुकान के ऊपर रखे कबाड़े में आग पकड़ ली जिससे कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया लेकिन बाजार का ही एक दुकानदार जीतेन्द्र प्रदनानी ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया
शोभायात्रा के दौरान व्यापारियों द्वारा शामिल लोगो की आवभगत में गर्मा गर्म पकोडे तो कहीं गजक व अन्य चीजों से अल्पाहार कराया जिससे दूर दराज से आये मेहमान काफ़ी अभिभूत हुए!


