गोड्डा

नववर्ष 2026 को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अशोक प्रियदर्शी ने नववर्ष 2026 के मद्देनज़र सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस निरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान नववर्ष के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं शांति बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button