ललितपुर

 अभाविप के प्रान्त कार्यसमिति सदस्य को जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शहर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला गांधीनगर नई बस्ती में रहने वाले कृष्ण गोपाल शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिले का नगर मंत्री व कानपुर प्रान्त कार्यसमिति का सदस्य है। बताया कि बीती 25 दिसम्बर को उसके मित्र चाहत राजा पुत्र अवसर सिंह ने सूचना दी कि थाना बानपुर के ग्राम खिरिया छतारा में रहने वाला शिवम राजा पुत्र हिम्मत सिंह के विरूद्ध रंजिश रख रहा है। बताया कि शिवम राजा ने खुलेआम कहा है कि जैसे ही मौका मिलेगा, ललितपुर में कहीं भी दिखायी देखा तो वह गोपाल शर्मा को गोली मार देगा। पीडि़त ने उक्त धमकी से भरा मैसेज भी देखा है, जिससे स्पष्ट है कि उसकी जान को गंभीर खतरा है। यह कि शिवम राजा एक दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इस धमकी के बाद से वह व उनका परिवार डरा हुआ है और जानमाल की सुरक्षा को लेकर अत्यन्त चितिंत है। बताया कि वह अभाविप की मीटिंग के लिए शहर के कई कॉलेजों और विद्यालयों में जाना होता है और धमकी के चलते उसका कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कृष्ण गोपाल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शिवम राजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button