रामपुर शाहबाद
बिजली विभाग की लापरवाही
बिजली के नए घरेलू कनेक्शन का नया मीटर लगने के एक हफ्ते बाद भी बिजली को तरसा परिवार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। नगर शाहबाद में एक नया घरेलू कनेक्शन होने के बाद एक नए कनेक्शन का नया मीटर बिजली विभाग की और से लगाया गया ये 24 दिसंबर को मीटर लगाने के बाद बीते दिन को एक हफ्ते से अधिक का समय हो गया लेकिन मीटर बिजली की सप्लाई को अभी तक तरस रहा है उसमें बिजली की सप्लाई तक नहीं पहुंची है उपभोक्ता का आरोप है कि कॉल करने पर भी टाल दिया जाता है और मीटर का केबल बिजली के खंभे से नहीं जोड़ा जा रहा है खंबे का केबिल घर में डाल दिया आरोप है कि मीटर लगाने वाला व्यक्ति मीटर लगने के बाद एक बार बंद पड़े मीटर को देख भी गया तब भी बिजली विभाग की अनदेखी की हद देखने को मिली बाद में भी कोई लाइन मेन तार जोड़ने नहीं आया l
लाइट नगर में भरपूर चलने पर प्रार्थी के घर में अंधेरा छाया हुआ है परिवार नया कनेक्शन करा कर घर रोशन की नई उम्मीद के साथ अपने घर को जगमग करने के लिए एक सपना सा बना हुआ है l
उधर उपखंड अधिकारी से जानकारी ली तो बताया कि मीटर लगने के तुरंत मीटर को सप्लाई दी जाती है ताकि उपभोक्ता अपने कनेक्शन का लाभ तुरंत ले सके l
उपखंड अधिकारी अलंकृत मिश्रा शाहाबाद (रामपुर)

