छिंदवाड़ा

30 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला देवरीकला के प्रभारी प्रधान पाठक कृष्ण कुमार ठाकुर शिक्षक सेवा निवृत हुए l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l सेवा निवृती पर क्षेत्र के वरिष्ठजनो एवं आदिवासी समाज के सगाजनों ने हार्दिक शुभकामनायें दिया चौरई विधानसभा एवं जनशिक्षा केंद्र हिवरखेड़ी के अंतर्गत आने वाला शासकीय प्राथमिक शाला देवरीकला मे पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक कृष्ण कुमार ठाकुर शिक्षक 30 दिसंबर को शासकीय कार्य सें सेवा निवृत हुए है ,उनकी सेवा निवृति कि सूचना मिलते हि क्षेत्र के सभी लोगो ने हार्दिक शुभकामनायें दिया है,एवं मंगल कामनाये किया है,आपको बता दे कि कृष्ण कुमार ठाकुर शिक्षक तूनवाड़ा के रहने वाले है वह अपने गांव सें नजदीक हि देवरी के शासकीय प्राथमिक शाला मे लम्बे समय सें पदस्थ थे,कृष्ण कुमार ठाकुर सर कि नियुक्ति 07 /09/1982 मे हुई थी आज 30/12/2025 को वह शासकीय कार्य सें सेवा निवृत हुए, उन्होंने 43 वर्ष 3 माह 23 दिन शिक्षा विभाग मे शिक्षक रहकर शासकीय सेवा दिये है, इनके पिता रामबगस ठाकुर भी शिक्षा विभाग मे प्रधान पाठक के पद मे पदस्थ रहें है,उन्होंने भी 1942 सें 1982 तक अर्थात 40 वर्ष शिक्षा विभाग मे शासकीय सेवाएं दिए है, के, के, ठाकुर सर,के अच्छे कार्यों एवं लम्बे कार्यकाल को शाला परिषर मे बार बार याद किया जाएगा, इन्होने अपने सेवा काल मे अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दिया है एवं छात्रों को अच्छी शिक्षाएं प्रदान कर उन्नत जीवन को सफल बनाया है,गौरतलब है कि कृष्ण कुमार ठाकुर सर जी शासकीय सेवा लगभग 19 वर्ष कि आयु सें दे रहें थे, लम्बे समय तक उन्होंने शिक्षा विभाग मे ईमानदारी सें कार्य किया है, वह नम्र स्वभाव के है, अपने सेवा काल मे उन्होंने सभी सें सम्मानजनक व्यवहार किया है l एवं स्कूल के छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षाएं प्रदान किये है,शासकीय प्राथमिक शाला मे 30 दिसंबर को विदाई समारोह का आयोजन किया गया l जिसमे शिक्षकगण एवं देवरी के वरिष्ठजन एवं वहाँ के रहने वाले सम्मानीय लोगो ने पुष्प माला पहना कर एवं शाल श्रीफल भेंट कर ठाकुर सर जी को विदाई दिया है,एवं उनके अच्छे कार्यों सें ख़ुश होकर सेवा निवृती पर शुभकामनायें दिया है l 30दिसंबर को एन एल यादव सर एवं तीरथ लाल धुर्बे सर को भी सम्मानित किया गया l यह भी शिक्षा विभाग सें अभी अभी सेवा निवृत हुए इन्हे भी विदाई समारोह मे शाल श्रीफल भेंट दिया गया l एवं सम्मानित किया गया है l विदाई समारोह मे उपस्थित संकुल प्राचार्य कलकोटी सें राजेश चंद्रवंशी ,पी,एस,मसराम, जे एस.चौरिया सर , ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, माताएँ – बहने, छात्र – छात्राएं, उपस्थित रहें/
ग्राम वासियो ने के,के.ठाकुर के लम्बे कार्यकाल कि प्रशंसा किया है एवं विदाई समारोह के अंत मे भारत माता वंदना और आभार ब्यक्त किया है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button