बरेली
नव वर्ष की आगमन पर प्राचीन शिव मंदिर परिसर में दुर्गा जागरण का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष पर मंदिर परिसर में वृहस्पतिवार रात्रि में मां भगवती का विशाल दुर्गा जागरण कर नगर में सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई। मां के भजनों पर जमकर झूमे भक्त मंहत तुलसीदास ने विशेष पूजा-अर्चना की इस दौरान आयुष गुप्ता,दीपक पटेल,अरून कश्यप, दीपांशू सक्सेना,संजू कश्यप,सोनू कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा।



