लातेहार

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में मलेरिया जागरूकता कार्यशाला व प्रतियोगिता आयोजित

Malaria awareness workshop and competition organized in Jharkhand Girls Residential School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार ( झा०खं०)। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार शनिवार को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मुख्यालय परिसर में मलेरिया जागरूकता कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मलेरिया पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की करीब 50 छात्राओं ने सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता में मोनीका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गुंजा कुमारी को द्वितीय एवं प्रतिमा कुमारी को तृतीय स्थान मिला। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मलेरिया उन्मूलन एवं जन-जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां छात्राओं को दी गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के विषय में विस्तार से बताया और छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वॉर्डेन कांति कुजूर, शिक्षिका मालती कुमारी, उदय कुमार पांडे, पंकज कुमार पांडे (एमटीएस), बबलरक कुमार (एमपीओ) एवं संजय गंगू (एमपीओ) का सराहनीय योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button