ललितपुर

 आज से 26 जनवरी तक मिलेगा खाद्यान्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी उमेशचन्द्र मिश्र ने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग लखनऊ के पत्र 08 जनवरी 2026 द्वारा अवगत कराया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह जनवरी 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का जिले के अन्त्योदय एवं पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को 08 से 28 जनवरी 2026 तक आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाना है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्डधारको 14 कि.ग्रा. गेंहू, 21 कि.ग्रा.चावल प्रति कार्ड एवं पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को 2 कि.ग्रा. गेंहू, 3 कि.ग्रा.फोर्टिफाईट चावल (कुल 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न) प्रति यूनिट नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। अतएव जिले के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि 08 से 28 जनवरी 2026 तक उचित दर दुकानों पर उपस्थित होकर ई-पॉस के द्वारा आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से माह जनवरी 2026 हेतु आवंटित गेंहू-चावल निशुल्क प्राप्त करना सुनिश्चित करें। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाईल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि 28 जनवरी 2026 को नि:शुल्क वितरण सम्पन्न किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button