ललितपुर
बांसी मण्डल का हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बांसी (ललितपुर)। हजारिया महादेव शनि मंदिर बांसी में पूज्य त्यागीजी महाराज की अध्यक्षता, बी.के.प्रीति बहिन एवं धर्मेंद्र विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य आतिथ्य में बांसी मण्डल का हिन्दू सम्मेलन ब्राह्मण मंडली द्वारा स्वस्तिवाचन एवं हनुमान चालीसा के साथ संपन्न संपन्न हुआ। बी.के.बहिन प्रीति ने कुटुम्ब प्रबोधन के संबंध में समझाया कि परिवार को एक साथ मिलकर रहना चाहिए, एक दूसरे के दुख बांटना चाहिए परिवार की सभी सदस्य एक साथ मिलकर रहें तभी समाज को हम नई दिशा दे सकते है। भारतवर्ष की शांति सौहार्द व्यवस्था के लिए लिए राष्ट्र की उन्नति और विकास के लिए सनातन की रक्षा के लिए समस्त हिंदू एक साथ संगठित होकर रहे। मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह द्वारा संघ शताब्दी यात्रा के 100 वर्षों में डा.हेडगेवारजी ने जिस समर्थ भारत की कल्पना कि वह तभी सम्भव हे जब सम्पूर्ण जाति का प्रत्येक ब्यक्ति अपने को हिन्दू कहेगा। संघ हिन्दू समाज को जगाने का कार्य अनवरत कर रहा है। पर्यावरण की रक्षा ही भारत माता की रक्षा है हम सब विभिन्न जातियों में नहीं बल्कि हिंदू बनकर रहे हैं इस प्रकार का संकल्प हमारा हिंदू समाज लें। हिन्दू सम्मेलन में राशि पस्तोर शिवतांडव पर मनमोहक नृत्य किया। इच्छा नायक, काजल, संस्कृति, मिस्टी साहू, पावनी, खुशी, दीपिका, राशि आदि बच्चों द्वारा गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। जन समुदाय द्वारा भव्य भारत माता की आरती के साथ हिंदू सम्मेलन का समापन हुआ। इस दौरान विभाग प्रचार प्रमुख मनोज तिवारी टाटा, जिला कार्यवाह आशीष चौबे, जिला प्रचारक वीर, खंड प्रचारक शिवाजी, खंड कार्यवाह आदित्य दुबे, खंड शारीरिक प्रमुख धु्रव आदित्य पांडे, प्रांत मिलन केन्द्र प्रमुख देवेंद्र गंगेले सहित अनेक समाजसेवी संगठन एवं सैकड़ो लोग उपस्थित है। संचालन जिला सह कार्यवाह नरेंद्र बुंदेला एवं आभार खंड बौद्धिक प्रमुख गोपाल सोनी ने किया।



