रामपुर शाहबाद

बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े पुलिस ने कराया मामला शांत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों के बीच बच्चों को लेकर विवाद पैदा हो गया। नोंकझोंक घर की महिलाओं तक पहुंची और जब घर की महिलाओं भी झगड़ने लगी तो बाद में पुरुषों तक पहुंच गई। इसी बीच किसी ने 112 नंबर डायल कर दिया और तुरंत डायल 112 की पुलिस भी पहुंच गई और डायल 112 पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाकर परीक्षण कराया गया पर डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा समझाने पर ग्रामीणों ने भी समझदारी का परिचय दिया और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक समझाकर इस बढ़ते हुए झगड़े की आग में पानी डालने का काम किया। दोनों पक्षों की बात समझ में आई और झगड़े को और ज्यादा तूल न देकर आपसी सुलह समझौते से झगड़ा समाप्त कर लिया। वास्तव में यदि आज आग में घी डालने वाले लोगों का अस्तित्व समाप्त होकर आग में पानी डालने वाले लोगों का वर्चस्व अगर बड़े तो छोटे-छोटे झगड़े तो दूर बड़े-बड़े अपराध भी रुक सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button