खैरथल
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग मंत्री का खैरथल-तिजारा दौरा
पेयजल परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल 13 जनवरी (मंगलवार) को खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री दोपहर 01:30 बजे होटल ग्रीनलैंड, खैरथल पहुंचेंगे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कन्हैयालाल द्वारा क्षेत्र में प्रस्तावित पेयजल परियोजनाओं के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।


