शामली

पुलिस ने फर्जी फायरिंग कांड में फरार चल रहे साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार

अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। पुलिस ने फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना में दूसरे पक्ष को फंसाने की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।
27 सितंबर 2025 को सरवर पुत्र अनवर निवासी ग्राम औदरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तिसंग चौराहे के पास केरटू-मंसूरा रोड पर अब्बास,नौशाद और शहजाद ने उसके तथा उसके मामा वासिद के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें वासिद घायल हो गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वादी सरवर ने ही अपने मामा वासिद को गोली मारकर घायल किया था और अब्बास प्रधान पक्ष को झूठे आरोपों में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। बुधवार  को थाना झिंझाना पुलिस ने आरोपी सरवर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया अवैध तमंचा कारतूस एवं बाइक बरामद की है। पूछताछ में सरवर ने बताया कि गांव में प्रधान पद के चुनाव को लेकर वोट सत्यापन के दौरान उसके भाई अफसर और अब्बास प्रधान के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने अब्बास को फंसाने की योजना बनाई और खुद अपने साथी वासिद को गोली मार दी। बाद में झूठी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और इलाहाबाद चला गया। काफी समय बाद घर लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बाइक बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button