शामली
बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70 वा जन्म दिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान दर्जन लोग मौजूद रहे।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में गुरुवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 70 वा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और लड्डू वितरण कर खुशी मनाई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी देवीदास जयंत ने कहा कि जिस समय प्रदेश में बसपा की सरकार थी उस समय प्रदेश में विकास की गंगा बह रही थी। उन्होंने बहन जी के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आप जैसे लोगों ने बहन जी का जन्मदिन मना कर दुनिया को बता दिया है कि दुनिया में बहन जी एकलौती ऐसी नेता है जो वंचितों, बेसहारा, मजलूमों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के दिलों में बसती है। कार्यक्रम का संचालन अनीस अंसारी व अध्यक्षता किरणपाल ने की। इस मौके पर प्रवीण, अनिल कुमार, सतपाल, विनोद कुमार, चंदकी राम, ईलम चंद, जुगनू, रोहतास, नंदू , बुद्धू व श्यामलाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


