पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
गायन, नृत्य, नाटक एवं हास्य कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पी,एम, श्री+2 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का लक्ष्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाना था। प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में गायन कला में विद्यालय के छात्र – छात्राओं रितिका, आर्यन,तन्मय,करण, नृत्य कला में विद्या,सष्टी,रिषिका, सुमित,सिमरन समेत उनकी टीम एवं बाबी, हास्य कला में अरमान एवं उनके समूह एवं नाटक तथा झूमर नृत्य में ज्योति,रविता, नरगिस,विद्या, खुशबू समेत कई अन्य छात्र – छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षिका सीमा ठाकुर, डॉ रणजीत कुमार झा,महाकांत झा, अमित कुमार ने भी मधुर गीत की प्रस्तुति दी। पी एम श्री विद्यालय के नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में रामबाबू शुक्ल,सुमन कुमारी,सीमा कुमारी, परमेश्वर बेसरा, कैलाश कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, नजरूल इस्लाम,तुलसी कपरदार,मेहताब खातून,सुशीला कुमारी, खुर्शीद रजा, नितेश कुमार प्रजापति, कुमार राजेश, दिनेश कुमार महतो, प्रेम,शिवम, लक्की,निशा,लवली,रिया समेत अन्य छात्र – छात्राओं ने महती भूमिका निभाई।



