बरेली

पन्द्रह लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को लाखों रुपए की अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
शनिवार की शाम को कस्बा इंचार्ज नरेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ गांव हाजीपुर दुगड्डा रजवाहे की पटरी पर संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोक कर पूछताछ की तो युवक कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया, और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 480 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिनके अंतरराष्ट्रीय कीमत पन्द्रह जो
लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहसिन पुत्र जमशेद निवासी गांव हाजीपुर दुगड्डा बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button