ललितपुर

विश्व शांति के अग्रदूत प्रजापिता ब्रह्मा बाबा : ब्रह्माकुमारीज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वरदानी भवन के लिए एक स्मरणीय दिन रहा। जिसमें बाबा के चारों धाम की रूहानी यात्रा (शांति स्तंभ, बाबा का कमरा, हिस्ट्री हॉल, बाबा की कुटिया) का उद्घाटन समारोह एवं ब्रह्माकुमारीज के आदि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दैवीय भ्राता राजेश श्रीवास्तव उनकी धर्मपत्नी अनुराधा श्रीवास्तव ने रिविन काटकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। जिसमें राजयोगिनी चित्ररेखा दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और विश्व शांति के संदेश दिए। उन्होंने बताया कि बाबा ने अपना तन-मन-धन सब ईश्वरीय यज्ञ में स्वाहा कर दिया। सदैव ट्रस्टी बनकर रहे और संपूर्णता को प्राप्त किया। उनकी ही स्मृति में यह रूहानी यात्रा के लिए स्थान बनाए गए। जहां बैठकर बच्चे बाबा के साथ रूह-रिहान करके बाबा से शक्ति एवं वरदान प्राप्त कर सके। बीके मायारानी दीदी जी ने बताया कि शांति स्तम्भ बापदादा सतगुरु रूप में शांति का वरदान देते है। हिस्ट्री हाल में परम शिक्षक बाबा ज्ञान से बुद्धि की झोली भरते है। कमरे में परमपिता की पालना सर्व शक्तियों का वरदान देते है। कुटिया में परम सखा स्वरूप से सुख-शांति की वर्षा करते हैं। तत्पश्चात् सभी ने रूहानी यात्रा की एवं ब्रह्माभोजन स्वीकार किया। इस दौरान बीके गीता दीदी, बीके प्रीती दीदी, बीके रुबी दीदी, बीके प्रियंका बहन, बीके निशा बहन, बीके पूजा बहन, बीके शिवानी बहन, बीके विद्यासागर भाई, डा.श्रीराम साहू, एड रामस्वरूप साहू, केशव प्रसाद पांडे, राधेश्याम ताम्रकार, अशोक राठौर, महेश कंचन, गणेश साहू, मनीष दुबे, रोहित श्रीवास्तव, हरिशंकर साहू, कृपाल सिंह बुंदेला, कैलाश नारायण, खुशीलाल साहू, भगवानदास शर्मा, पंचम निरंजन, मनीष तिवारी, रानू तिवारी, नीलिमा चौबे, किरण साहू, मंजू साहू, लक्ष्मी साहू, सीमा नरवरिया, रेखा सिंधी, मुन्नीराजा बुंदेला, नम्रता श्रीवास्तव, हर्षिता बहन, स्वर्णा कंचन, कमला साहू एवं शहर के अनेक वरिष्ठ भाई-बहन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button