गाजियाबाद

लोनी में सी एस सी सैंटर पर अवैध वसूली का आरोप

पहचान पत्र बनवाने के नाम पर 300 रुपये लेने का वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 51 में पहचान पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। 100 फुटा रोड स्थित फज़ले ए करीम मस्जिद के सामने संचालित एक CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर आम जनता से धड़ल्ले से 300 रुपये वसूले जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि CSC संचालक शाहरुख नामक व्यक्ति द्वारा पहचान पत्र से संबंधित कार्यों के लिए तय सरकारी शुल्क से कहीं अधिक राशि वसूली जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रेम नगर कॉलोनी में 4 से 5 CSC केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां वार्ड नंबर 51 और 52 के निवासियों से इसी तरह अवैध वसूली खुलेआम की जा रही है। इन केंद्रों पर अधिकतर भोली-भाली और गरीब जनता अपने जरुरी काम जिनमें पेंशन, आधार कार्ड,पेन कार्ड बनवाने आती है, जिन्हें सरकारी प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होती, इसी का फायदा उठाकर उनसे मनमानी रकम वसूली जा रही है।
इस मामले में पीड़ितों के बयान वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पीड़ित महिला और उसके पिता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि पहचान पत्र बनवाने के लिए उनसे 300 रुपये लिए गए, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार यह कार्य  बहुत कम शुल्क में होना चाहिए।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते संचालन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे CSC संचालक आम जनता को लूटते रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने माननीय लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर दोषी CSC संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जनता की मांग है कि CSC केंद्रों पर लगने वाले सरकारी शुल्क की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए और अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई कर आम नागरिकों को राहत दिलाई जाए। यह मामला न केवल भ्रष्टाचार को उजागर करता है, बल्कि प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button