बरेली
बनारस मणिकर्णिका घाट से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक विषय को लेकर धरना प्रदर्शन
अपर आयुक्त मनोज सिंह को सोपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी संयुक्त तत्वावधान में आज भाजपा सरकार के विरुद्ध बनारस के मणिकर्णिका घाट से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक विषय को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया तथा अपर आयुक्त मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया था।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर की पवित्र मूर्तियों का ध्वस्तीकरण कर उन्हें मणिकर्णिका घाट के मलबे में दबा रहने देना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
धरना-प्रदर्शन का संचालन पार्टी प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता के. बी. त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा,डॉ. मेहंदी हसन, डॉ. हरीश गंगवार, पंकज उपाध्याय, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



